Home उत्तराखंड पहाड़ में शर्मनाक हरकत: दीदी के ससुराल गई नाबालिग लड़की के साथ...

पहाड़ में शर्मनाक हरकत: दीदी के ससुराल गई नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म

उत्तराखण्ड में दुष्कर्म के मामले आये दिन बड़ते जा रहे है ताजा मामला डुंडा ब्लॉक के धनारी क्षेत्र का है जहाँ नाबालिग किशोरी के साथ दो युवकों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। डुंडा ब्लॉक के धनारी पट्टी के एक गांव की 14 वर्षीय नाबालिग किशोरी अपनी दीदी के साथ ससुराल गई थी। जहां गत 17 जुलाई की देर रात को उसी गांव के दो युवकों ने किशोरी के साथ छेड़छाड़ कर दुष्कर्म किया।

यह भी पढ़ें: पहाड़ में दहेज के लिए 25 वर्षीय शिवानी को जला दिया गया, एक साल पहले हुई थी शादी

राजस्व उप निरीक्षक हरीश चंद्र अमुवाल ने बताया कि रविवार को पीड़ित किशोरी ने तहरीर देकर बताया कि शुक्रवार देर रात को अपने दीदी के घर पर सो रखी थी। इसी दौरान उसी गांव के दो युवक देर रात एक बजे उसके कमरे में आये और उसके साथ जबरदस्ती छेड़ाखानी कर दुष्कर्म किया। तहरीर पर दीपक पुत्र चमनदास व देव कुमार पुत्र मंगलदास के खिलाफ पोक्सो एक्ट में केस दर्ज कर दिया है।

यह भी पढ़ें: उत्तराखण्ड से बुरी खबर: जिले में देर रात फटा बादल, तीन की मौत, दस लोग लापता


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here