Uncategorized

ये विकसित भारत के प्रण की जीत, तीसरे कार्यकाल में बड़े फैसलों का एक नया अध्याय लिखेंगे : PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद भाजपा मुख्‍यालय में अपने संबोधन की शुरुआज ‘जय जगन्‍नाथ’ से की. लोकसभा चुनाव में एनडीए को पूर्ण बहुमत मिल है तो पार्टी ने ओडिशा विधानसभा चुनावों में भी शानदार प्रदर्शन किया है. पीएम मोदी ने इस जीत को विकसित भारत के प्रण की जीत बताया और कहा कि देश बड़े फैसलों का नया अध्‍याय लिखेगा और यह मोदी की गारंटी है. उन्‍होंने कहा कि इस जनादेश के सामने मैं नतमस्तक हूं. मां के जाने के बाद ये मेरा पहला चुनाव है, लेकिन देश की बहन-बेटियों ने मेरी मां की कमी खलने नहीं दी.

इस दौरान उन्होंने कहा कि यह विकसित भारत के प्रण की जीत है। यह सबका साथ, सबका विकास की जीत है। यह इस मंत्र की जीत है। यह 140 करोड़ भारतीयों की जीत है। उन्होंने आगे कहा कि मैं आज देश के चुनाव आयोग का भी अभिनंदन करुंगा। चुनाव आयोग ने दुनिया का सबसे बड़ा चुनाव इतनी कुशलता के साथ संपन्न कराया है। इस चुनाव में करीब 100 करोड़ मतदाता, 11 लाख पोलिंग स्टेशन, 55 लाख वोटिंग मशीन, 1.5 करोड़ मतदान कर्मियों ने साथ काम किया। भारत की चुनाव प्रक्रिया, चुनाव के पूरे सिस्टम पर हर भारतीय को गर्व है। ये अपने आप में बहुत बड़ा गौरव का विषय है।

पीएम मोदी ने मंच से कहा कि देश के इतिहास में महिलाओं द्वारा दिए गए वोटों से रिकॉर्ड टूट गया है। मैं इसे शब्दों में बयां नहीं कर सकता। देश की कोटि-कोटि माताओं-बहनों ने मुझे नई प्रेरणा दी है। राष्ट्र प्रथम की भावना हमें लक्ष्य हासिल करने का हौसला देती है। हमने दुनिया की सबसे बड़ी जनकल्याणकारी योजनाएं चलाईं। आजादी के 70 साल बाद 12 करोड़ लोगों को नल से जल मिला है। आजादी के 70 साल बाद चार करोड़ जनधन खाते खुले हैं। अनुच्छेद 370 हटा, बैंकिंग रिफॉर्म हुए, जीएसटी आई। आप याद करिए कोरोना का इतना बड़ा संकट आया, हमने हर दबाव से हटकर कदम उठाया और इसी का नतीजा है कि आज भारत दुनिया की सबसे तेजी से विकसित होती बड़ी इकोनॉमी है।

राष्ट्र प्रथम की यही भावना भारत को आत्मनिर्भर बनाएगी। साथियों हमारे सामने एक महान संकल्प है। विकसित भारत का संकल्प। 10 साल के बाद लगातार तीसरी बार जनता-जनार्दन का प्यार, उनका आशीर्वाद हमारा हौसला बढ़ाता है। हमारे संकल्प को नई मजबूती, ऊर्जा देता है। हमारे विरोधी एकजुट होकर भी उतनी सीटें नहीं जीत पाए, जितनी इस लोकसभा चुनाव में अकेले भाजपा ने जीती हैं। मैं देशवासियों से दोबारा दोहराना चाहता हूं कि 10 घंटे काम करेंगे तो मोदी 18 घंटे काम करेगा। आप एक कदम चलेंगे, मोदी चार कदम चलेगा। तीसरे कार्यकाल में देश बडे़ फैसलों का एक नया अध्याय लिखेगा। ये मोदी की गारंटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *