HaridwarUttarakhand

कांवड़ यात्रा 2025: प्रेमिका के IPS बनने की मन्नत लेकर राहुल ने 121 लीटर गंगाजल लेकर किया 220 किलोमीटर सफ़र

प्यार और आस्था का एक अद्भुत उदाहरण हाल ही में सामने आया है, जहां दिल्ली के नरेला निवासी राहुल कुमार ने अपनी प्रेमिका के IPS अफसर बनने की मन्नत पूरी करने के लिए हरिद्वार से 121 लीटर गंगाजल उठाकर 220 किलोमीटर की कांवड़ यात्रा की।

राहुल की यह चौथी कांवड़ यात्रा है, और हर साल वह गंगाजल की मात्रा बढ़ाकर भगवान शिव से एक ही प्रार्थना करता है – उसकी प्रेमिका का सपना सच हो और वह एक दिन IPS अधिकारी बने। इस बार उन्होंने 121 लीटर का गंगाजल उठाया जो साधारण भक्तों से कई गुना अधिक है।

🙏 “जब तक वो IPS नहीं बनती, हर साल कांवड़ लाऊंगा”

राहुल का कहना है, “मैं उसे बहुत प्यार करता हूं और उसकी मेहनत रंग लाए, यही मेरी हर साल भगवान शिव से प्रार्थना है। जब तक वो UPSC पास नहीं कर लेती, मैं हर साल कांवड़ लाऊंगा।”

यात्रा के दौरान उन्होंने बताया कि यह सिर्फ प्रेम नहीं, आस्था और समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने गर्मी और कठिनाइयों के बावजूद अपनी पदयात्रा नहीं रोकी।

🚩 सोशल मीडिया पर वायरल

राहुल की इस यात्रा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। लोग इसे सच्चे प्यार और भक्ति का मिला-जुला रूप बता रहे हैं। कुछ यूज़र्स ने लिखा, “आज के जमाने में ऐसा प्रेम और समर्पण दुर्लभ है।” वहीं कुछ ने राहुल की मेहनत को ‘मॉडर्न श्रद्धालु’ कहकर सराहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *