Uttarakhand

उत्तराखंड में देर रात से भारी बारिश… देहरादून और पौड़ी में स्कूल बंद, 27 सड़कों पर यातायात हुआ ठप

उत्तराखंड के मैदानी और कुछ पर्वतीय जिलों में एक बार फिर तेज बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है। मौसम विज्ञान केंद्र ने देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर जिलों के कुछ क्षेत्रों के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना जताई गई है।

प्रदेश के अन्य जिलों में भी तेज बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि 26 जुलाई तक राज्य के अधिकतर हिस्सों में रुक-रुककर हल्की से मध्यम बारिश होती रहेगी।

पौड़ी जिले में भारी बारिश को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है। जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने सोमवार को जिले के सभी स्कूलों (कक्षा 1 से 12) और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित कर दिया है। साथ ही, आपदा संभावित क्षेत्रों में लोगों को सतर्क रहने और नदी-नालों से दूर रहने की सलाह दी गई है।

सड़क संपर्क पर भी असर:

भारी बारिश और मलबा गिरने से प्रदेश में कुल 47 सड़कें बंद हो गई थीं, जिनमें से 20 सड़कों को खोल दिया गया है, जबकि 27 सड़कें अब भी बाधित हैं, जिनमें अधिकतर ग्रामीण मार्ग हैं।

रुद्रप्रयाग: 4 सड़कें बंद

चमोली: 6 सड़कें

टिहरी: 1 सड़क

उत्तरकाशी: 4 सड़कें

पिथौरागढ़: 6 सड़कें

बागेश्वर: 2 सड़कें

देहरादून: 4 सड़कें

दूसरी ओर, ऊधमसिंह नगर, नैनीताल, अल्मोड़ा, हरिद्वार, चंपावत और पौड़ी के मुख्य मार्गों पर यातायात सुचारु रूप से जारी है। संबंधित विभाग बंद सड़कों को खोलने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *