UttarakhandUttarkashi

VIDEO: उत्तरकाशी से सामने आयी भयावह तस्वीर… धराली गांव में खीरगंगा का जलस्तर उफान पर, बाढ़ में कई दबे, होटलों में घुसा पानी

उत्तरकाशी जनपद के धराली गांव स्थित खीरगंगा में मंगलवार सुबह अचानक आई भीषण बाढ़ ने तबाही मचा दी। कई लोगों के दबने की आशंका जताई जा रही है, जबकि कई होटलों में पानी और मलबा घुस गया है। धराली बाजार क्षेत्र में भारी नुकसान की खबर है। राहत और बचाव के लिए आर्मी हर्षिल, पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें भटवाड़ी की ओर रवाना हो गई हैं।

भारी बारिश से उत्तराखंड के अन्य हिस्सों में भी हालात गंभीर बने हुए हैं। मंगलवार सुबह उत्तरकाशी की बड़कोट तहसील के बनाल पट्टी क्षेत्र में हुई मूसलधार बारिश से कुड गदेरा उफान पर आ गया, जिससे करीब डेढ़ दर्जन बकरियां बह गईं। अचानक आए पानी के बहाव से स्थानीय लोगों में अफरातफरी मच गई।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक रोहित थपलियाल के अनुसार, प्रदेश में 10 अगस्त तक भारी बारिश जारी रहने के आसार हैं, खासकर पर्वतीय इलाकों में तेज दौर की बारिश हो सकती है। सुरक्षा कारणों से देहरादून, पौड़ी, टिहरी और हरिद्वार जिलों में मंगलवार को भी स्कूल बंद रखे गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *