ChamoliUttarakhand

चमोली: नाबालिग छात्राओं से यौन शोषण का आरोपी शिक्षक 49 वर्षीय यूनुस अंसारी 12 घंटे में गिरफ्तार

चमोली जिले में राजकीय इंटर कॉलेज गौणा के अतिथि शिक्षक यूनुस अंसारी को दो नाबालिग छात्राओं के यौन शोषण के आरोप में पुलिस ने मात्र 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को उत्तर प्रदेश के बिजनौर से दबोचकर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

घटना का खुलासा 30 नवंबर को तब हुआ, जब पीड़ित छात्राओं के परिजनों ने कोतवाली चमोली में तहरीर देकर बताया कि आरोपी शिक्षक परीक्षा में फेल करने की धमकी देकर बच्चियों से छेड़छाड़ और यौन उत्पीड़न कर रहा था। शिकायत दर्ज होने के बाद केस को नायब तहसीलदार के माध्यम से अदालत में भेजा गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी चमोली सुरजीत सिंह पंवार ने तुरंत कार्रवाई करते हुए वरिष्ठ उपनिरीक्षक विजय प्रकाश के नेतृत्व में एक स्पेशल टीम गठित की। टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और लगातार ट्रैकिंग के जरिए आरोपी की लोकेशन का पता लगाया।

1 दिसंबर को पुलिस टीम ने बिजनौर (उत्तर प्रदेश) में दबिश देकर यूनुस अंसारी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पीड़ितों के बयान दर्ज किए, मौके का निरीक्षण किया और मेडिकल परीक्षण भी करवाया।

49 वर्षीय यूनुस अंसारी, निवासी जलालाबाद, को जिला एवं सत्र न्यायाधीश चमोली की अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिनों की न्यायिक अभिरक्षा में पुरसाड़ी जेल भेज दिया गया।