National

हरियाणा में लगातार तीसरी बार बीजेपी मुख्यालय में जश्न, पीएम मोदी बोले-गीता की धरती पर ऐतिहासिक जीत

हरियाणा में BJP लगातार तीसरी बार सरकार बनाएगी। राज्य में ऐसा करने वाली वह पहली पार्टी होगी। राज्य की कुल 90 सीटों में से पार्टी ने 48 सीटें जीतकर बहुमत हासिल कर लिया है। पिछले चुनाव की तुलना में इस बार 8 सीटों का फायदा हुआ है।उधर, कांग्रेस ने 37 सीटें जीती हैं। इसे भी इस चुनाव में 6 सीटों का फायदा हुआ है।

भाजपा ने हरियाणा विधानसभा में बहुमत से जीत हासिल की है। इसे लेकर भाजपा में जश्न का माहौल है। दिल्ली में भाजपा मुख्यालय पर कार्यकर्ता जमकर झूम रहे हैं। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी हरियाणा की जनता और कार्यकर्ताओं को जीत की बधाई दी है। भाजपा मुख्यालय पर कार्यकर्ताओं को संबाेधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हम सबने सुना है जहां दूध दही का खाना वैसा है अपना हरियाणा। हरियाणा के लोगों ने फिर कमाल कर दिया। कमल-कमल कर दिया।

उन्होंने कहा कि आज मां कात्यायनी की आराधना का दिन है। मां कात्यायनी शेर पर सवार होकर हाथ में कमल को धारण किए हुए हैं। हम सभी को आशीर्वाद दे रही हैं। ऐसे पावन दिन हरियाणा में तीसरी बार लगातार कमल खिला है। गीता की धरती पर सत्य की जीत हुई है। गीता की धरती पर विकास की जीत हुई है। सुशासन की जीत हुई है। हर जाति वर्ग के लोगों ने हमको वोट दिया। जम्मू कश्मीर में दशकों के इंतजार के बाद आखिरकार शांतिपूर्वक चुनाव हुए। वोटों की गिनती हुई, नतीजे आए। ये भारत के संविधान की जीत है। भारत के लाेकतंत्र की जीत है। जम्मू कश्मीर के लोगों ने नेशनल कॉफ्रेंस को सीटें दी हैं। मैं उनको शुभकामनाएं देता हूं। जम्मू कश्मीर में वोट शेयर में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *