Business

हुंडई कार खरीदने का सुनहरा मौका, GST कटौती से Creta-Venue हुईं लाखों सस्ती

त्योहारी सीज़न से ठीक पहले कार खरीदारों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। GST स्ट्रक्चर (5% और 18%) में बदलाव का असर अब कारों की कीमतों पर दिखने लगा है। टाटा और महिंद्रा के बाद अब हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड (HMIL) ने भी घोषणा की है कि वह जीएसटी सुधारों का पूरा लाभ ग्राहकों तक पहुंचाएगी।

कंपनी ने अपनी लोकप्रिय कारों और एसयूवी पर 2.40 लाख रुपये तक की कीमत कटौती का ऐलान किया है। नई कीमतें 22 सितंबर 2025 से लागू होंगी।

हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड के एमडी उनसू किम ने कहा

“भारत सरकार का जीएसटी घटाने का कदम न सिर्फ ऑटोमोबाइल सेक्टर को प्रोत्साहन देगा, बल्कि ग्राहकों को पर्सनल मोबिलिटी और भी आसान व किफायती बनाने में मदद करेगा।”

किस कार पर कितनी छूट? (Hyundai Price Cut List)

मॉडल कीमत में कटौती (₹)
Grand i10 Nios 73,808
Aura 78,465
Exter 89,209
i20 98,053
i20 N Line 1,08,116
Venue 1,23,659
Venue N Line 1,19,390
Verna 60,640
Creta 72,145
Creta N Line 71,762
Alcazar 75,376
Tucson 2,40,303

GST स्लैब में बड़ा बदलाव

  • छोटी कारें (4 मीटर से कम, इंजन ≤1200cc पेट्रोल / ≤1500cc डीज़ल): जीएसटी अब 28% से घटकर 18%

  • बड़ी कारें (4 मीटर से ज़्यादा, बड़े इंजन वाली): जीएसटी 40%

  • अच्छी खबर: लग्ज़री और बड़ी कारों पर अब पहले जैसा 22% सेस (Cess) नहीं लगेगा

त्योहारी सीज़न से पहले कीमतों में यह गिरावट ऑटो सेक्टर के लिए बड़ा प्रोत्साहन मानी जा रही है। अनुमान है कि छोटी कारों की बिक्री में सालाना करीब 10% की वृद्धि देखने को मिल सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *