Uttarakhand

ऋषभ पंत की बहन की शादी मसूरी में…. धोनी समेत पहुंचे कई दिग्गज

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी मंगवलार 11 मार्च को उत्तराखंड पहुंचे. देहरादून एयरपोर्ट से महेंद्र सिंह धोनी का बाहर निकलते हुए वीडियो भी सामने आया है. महेंद्र सिंह धोनी के साथ उनकी पत्नी साक्षी धोनी भी दिखीं. महेंद्र सिंह धोनी मसूरी में भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ी ऋषभ पंत की बहन साक्षी पंत की शादी में शामिल होने आए हैं.

यहां, पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी उनकी पत्नी साक्षी, भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा, पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना, नीतेश राणा सहित कई अन्य क्रिकेटर भी पहुंचे हैं। मंगलवार को होटल में हल्दी की रस्म अदा की गई। यहां डिनर पार्टी, गीत संगीत का कार्यक्रम आयोजित किया गया। बुधवार को शादी की सभी रस्में पूरी की जाएंगी। समारोह में बॉलीवुड सिंगर शादाब फरीदी के भी पहुंचने की सूचना है। वहीं, हरिद्वार के खानपुर विधायक उमेश कुमार भी पहुंचे हैं। समारोह में ऋषभ पंत ने विधायक उमेश कुमार पर रंग लगाया और दोनों ने जमकर ढोल-नगाड़ों के साथ डांस किया।

शादी समारोह के लिए पूरे होटल को दुल्हन की तरह सजाया गया है। शादी समारोह से मीडिया कर्मियों को दूर रखा गया। साथ ही होटल कर्मचारियों के फोन बंद किए गए थे। अन्य लोगों के भी फोन कैमरा बंद कराए गए थे। बता दें कि साक्षी पंत की शादी बिजनेसमैन अंकित चौधरी से हो रही है। वे लंबे समय से एक दूसरे के साथ संपर्क में थे। इसी साल जनवरी में उनकी सगाई हुई थी। साक्षी पंत की बात करें तो वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह ऋषभ पंत से बड़ी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *