Uncategorized

उत्तराखंड: प्रशासन में बड़ा फेरबदल, 13 IAS व 10 IPS समेत कुल 26 अधिकारियों का दायित्व बदला

उत्तराखंड शासन ने सोमवार देर रात आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के दायित्व में बड़ा बदलाव कर दिया। कुल 26 अधिकारियों के दायित्व बदले गए हैं। इनमें 13 आईएएस व 10 आईपीएस अधिकारी शामिल हैं। सोमवार देर रात उप सचिव अनिल जोशी द्वारा जारी आदेश के अनुसार आईएएस युगल किशोर पंत को सचिव भाषा की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। आईएएस सोनिका को अपर सचिव नागरिक उड्डयन का अतिरिक्त पदभार सौंपा गया है। आईएएस रीना जोशी को मुख्य कार्यकारी अधिकारी राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। वहीं आईएएस विनीत कुमार से अपर सचिव नियोजन का दायित्व वापस लिया गया है। अपर सचिव आनंद श्रीवास्वत को अपर सचिव कृषि व कृषक कल्याण की जिम्मेदारी दी गई है।

अपर सचिव हिमांशु खुराना को वित्त का प्रभार भी दिया गया है। अपर सचिव अभिषेक रुहेला कौशल विकास एवं सेवा योजन विभाग भी देखेंगे। अपर सचिव निकिता खंडेलवाल से ग्राम्य विकास व निदेशक शहरी विकास का दायित्व हटा दिया गया है, वह सूचना प्रौद्योगिकी, सूराज और विज्ञान प्रौद्योगिकी का दायित्व भी देखेंगी। अपर सचिव अनुराधा पाल को एपीडी, आईएलएसपी, परियोजना निदेशक यूजीवीएस-रीप का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। अपर सचिव गौरव कुमार से सूचना प्रौद्योगिकी सूराज तथा विज्ञान प्रौद्योगिकी हटा दिया गया है, उन्हें निदेशक शहरी विकास का दायित्व दिया गया है।

वहीं, नगर आयुक्त हरिद्वार चौधरी का तबादला अपर सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के पद पर किया गया है। मुख्य विकास अधिकारी नंदन कुमार का तबादला नगर आयुक्त हरिद्वार के पद पर किया गया है। निदेशक पंचायतीराज निधि यादव अपर सचिव कृषि एवं कृषक कल्याण का भी दायित्व देखेंगी। सचिवालय सेवा के अपर सचिव महावीर सिंह चौहान को सामान्य प्रशासन और प्रोटोकॉल का दायित्व दिया गया है। सचिवालय सेवा के अपर सचिव श्याम सिंह गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग का दायित्व देखेंगे।

One thought on “उत्तराखंड: प्रशासन में बड़ा फेरबदल, 13 IAS व 10 IPS समेत कुल 26 अधिकारियों का दायित्व बदला

  • Very nice post. I just stumbled upon your blog and wished to say that I have truly enjoyed surfing around your blog posts. After all I’ll be subscribing to your feed and I hope you write again soon!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *