Uttarakhand

भीड़ का दबाव बना काल: मनसा देवी मंदिर में भगदड़, छह की दर्दनाक मौत

हरिद्वार के प्रसिद्ध मनसा देवी मंदिर में रविवार सुबह श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के चलते भगदड़ मच गई। हादसे में छह श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग घायल हुए हैं। घटना के बाद मंदिर परिसर और आस-पास के क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल बन गया। मौके पर राहत और बचाव टीमों ने तुरंत मोर्चा संभाला और घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

गढ़वाल मंडल आयुक्त विनय शंकर पांडे ने पुष्टि करते हुए बताया कि हादसा अत्यधिक भीड़ के कारण हुआ। मंदिर में श्रावण मास के चलते दर्शनार्थियों की संख्या अचानक बहुत अधिक बढ़ गई थी, जिससे यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी। प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने की घोषणा की है और मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। मंदिर परिसर में अब सुरक्षा व्यवस्था और भी कड़ी कर दी गई है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न दोहराई जाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *