Uttarakhand

चमोली: भूस्खलन से जल परियोजना में मचा हड़कंप, 50 मजदूर चपेट में आए

चमोली जिले के हेलंग में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया, जब टीएचडीसी की विष्णुगाड़ पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की निर्माणाधीन डैम साइट पर अचानक भारी भूस्खलन हो गया। इस दौरान साइट पर काम कर रहे मजदूरों में से 12 मजदूर भूस्खलन की चपेट में आ गए, जिनमें आठ घायल हो गए। घायलों में चार की हालत गंभीर बताई जा रही है।

घटना के समय डैम साइट पर कुल 40-50 मजदूर अलग-अलग हिस्सों में काम कर रहे थे। प्रशासन के अनुसार गंभीर रूप से घायल दो मजदूरों को श्रीनगर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है, जबकि अन्य को स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

मौके पर पहुंची पुलिस, एसडीआरएफ और स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू किया। जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने बताया कि हादसे में किसी की मृत्यु नहीं हुई है।

इस बीच मौसम विभाग ने राज्यभर में भारी बारिश और बाढ़ की चेतावनी जारी की है। देहरादून, टिहरी, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, चमोली, नैनीताल और बागेश्वर समेत कई जिलों में यलो अलर्ट लागू किया गया है। विभाग ने आगामी 24 घंटों में कई स्थानों पर भारी बारिश के साथ बाढ़ की आशंका जताई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *