NainitalUttarakhand

दीपा दर्मवाल बनीं नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष, भाजपा प्रत्याशी को मिली जीत

नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए लंबे इंतज़ार के बाद मंगलवार को नतीजे घोषित कर दिए गए। जिला कोषागार में हुई आधिकारिक घोषणा में भाजपा प्रत्याशी दीपा दर्मवाल को जिला पंचायत अध्यक्ष और कांग्रेस प्रत्याशी देवकी बिष्ट को उपाध्यक्ष घोषित किया गया।

एक वोट से भाजपा की जीत

अध्यक्ष पद पर मुकाबला भाजपा की दीपा दरमवाल और कांग्रेस की पुष्पा नेगी के बीच हुआ। कुल 27 में से 22 सदस्यों ने मतदान किया।

  • दीपा दरमवाल को 11 वोट मिले

  • पुष्पा नेगी को 10 वोट हासिल हुए

  • 1 वोट अवैध घोषित हुआ

इस तरह दीपा दरमवाल ने महज़ एक वोट के अंतर से जीत दर्ज कर भाजपा के खाते में अध्यक्ष पद पक्का कर लिया।

टॉस ने तय की उपाध्यक्ष की किस्मत

उपाध्यक्ष पद पर रोमांच और भी बढ़ गया। भाजपा के बहादुर सिंह नगदली और कांग्रेस की देवकी बिष्ट दोनों को 11-11 वोट मिले। बराबरी की स्थिति बनने पर चुनाव अधिकारी ने टॉस कराया। किस्मत कांग्रेस की ओर रही और देवकी बिष्ट नैनीताल जिला पंचायत की नई उपाध्यक्ष बन गईं।

इस चुनावी नतीजे के साथ अध्यक्ष पद पर भाजपा और उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस ने कब्ज़ा जमाकर जिला पंचायत में अपना-अपना संतुलन बना लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *