Uttarakhand

उत्तराखंड पुलिस SI भर्ती 2025: UKPSC ने रिजल्ट और कटऑफ अंक जारी किए

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने पुलिस सब-इंस्पेक्टर (SI), गुल्मनायक और अग्निशमन द्वितीय अधिकारी भर्ती परीक्षा 2024 का परिणाम घोषित कर दिया है। अभ्यर्थी अपना रिजल्ट आयोग की आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर चेक कर सकते हैं।

आयोग ने नतीजों के साथ कैटेगरीवार कटऑफ मार्क्स भी जारी किए हैं।


UKPSC SI Cut Off 2025 (कैटेगरीवार)

उपनिरीक्षक (नागरिक पुलिस)

  • UR – 205.66

  • EWS – 201.85

  • OBC – 198.80

  • SC – 174.14

  • ST – 189.39

उपनिरीक्षक (अभिसूचना)

  • UR – 201.60

  • EWS – 195.24

  • OBC – 194.99

  • SC – 167.78

  • ST – 186.34

गुल्मनायक (PAC/IRB)

  • UR – 190.16

  • EWS – 185.33

  • OBC – 186.34

  • SC – 160.67

  • ST – 177.45


कब हुई थी परीक्षा?

इस भर्ती परीक्षा का आयोजन 12 जनवरी 2025 को हुआ था। इसके बाद अभ्यर्थियों का दस्तावेज़ सत्यापन 14 मई 2025 को किया गया।


भर्ती में कितने पद?

इस भर्ती के तहत कुल 222 पद निकाले गए हैं –

  • सब-इंस्पेक्टर (नागरिक पुलिस एवं अभिसूचना): 108 पद

  • गुल्मनायक (PAC/IRB): 89 पद

  • अग्निशमन द्वितीय अधिकारी: 25 पद


आगे की प्रक्रिया क्या है?

लिखित परीक्षा और दस्तावेज़ सत्यापन के बाद अब अभ्यर्थियों को मेडिकल टेस्ट से गुजरना होगा। शारीरिक फिटनेस और स्वास्थ्य जांच पास करने वाले उम्मीदवारों का नाम अंतिम मेरिट लिस्ट में शामिल किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *