DehradunHaridwarUttarakhand

हरिद्वार-देहरादून रेल ट्रैक पर मलबा गिरा, ट्रेनों की आवाजाही रुकी, बड़ा हादसा टला

सोमवार सुबह हरिद्वार में काली मंदिर के पास रेलवे ट्रैक पर अचानक पहाड़ से भारी मलबा गिर गया। इस घटना के चलते हरिद्वार, देहरादून और ऋषिकेश की ओर जाने वाली कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित हो गया। राहत की बात यह रही कि हादसे के समय ट्रैक पर कोई ट्रेन मौजूद नहीं थी, जिससे एक बड़े हादसे को टाला जा सका।

स्थानीय प्रशासन ने जानकारी दी कि काली मंदिर को किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है। हालांकि मलबा मंदिर के मुख्य गेट तक पहुंच गया, जिसके कारण एहतियातन गेट को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है।

सूचना मिलते ही रेलवे और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। फिलहाल ट्रैक पर ट्रेन परिचालन रोक दिया गया है। हरिद्वार रेलवे स्टेशन तक ट्रेनें सामान्य रूप से पहुंच रही हैं, लेकिन आगे का संचालन अस्थायी रूप से बंद है।

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि मलबा हटाने और ट्रैक को दुरुस्त करने का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। भारी मशीनों और सुरक्षा कर्मियों की मदद से ट्रैक से मलबा हटाया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि जैसे ही ट्रैक पूरी तरह सुरक्षित होगा, ट्रेनों की आवाजाही फिर से शुरू कर दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *