RudrapraagUttarakhand

केदारनाथ उपचुनाव: आहवान संवाद कार्यक्रम में जनता की भारी भीड़… पत्रकार त्रिभुवन चौहान होंगे निर्दलीय प्रत्याशी

पत्रकार त्रिभुवन चौहान की ओर से आहवान संवाद कार्यक्रम में  जनता की भीड़ उमड़ पड़ी है। इस कार्यक्रम का आयोजन केदारनाथ विधानसभा की समस्याओं को लेकर चर्चा हुई। केदारनाथ विधानसभा सीट से आगामी दिनों में हो रहे उपचुनाव को लेकर निर्दलीय प्रत्याशी पत्रकार त्रिभुवन चौहान ने भी ताल ठोक दी है। चंद्रापुरी में आयोजित आह्वान संवाद कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि केदारनाथ विधानसभा की समस्याओं से वे भलीभांति वाकिफ हैं। और अब यहाँ की सम्मानित जनता का आशीर्वाद चाहिए ताकि यहाँ की समस्याओं और इनका हल किया जा सके।

केदारनाथ विधानसभा का विकास जिस प्रकार से होना चाहिए, उस प्रकार से नहीं हो पाया है। नतीजा यह है कि केदारनाथ यात्रा पर बाहरी लोगों का दबदबा बढ़ता जा रहा है। जो रोजगार स्थानीय लोगों को मिलना चाहिए, वह बाहरी राज्यों के पूंजीपतियों के हाथों चला गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की धामी सरकार केदारनाथ विधानसभा की जनता के साथ छलावा कर रही है। भाजपा और कांग्रेस दोनों ही सरकारों में केदारघाटी का कुछ भी विकास नहीं हो पाया है। विधानसभा की ग्रामीण सड़कों के हालात बद से बदतर बने हुए हैं। शिक्षा के क्षेत्र में केदारघाटी पिछड़ती जा रही है केदारनाथ यात्रा मार्ग पर स्थानीय लोगों को रोजगार नहीं मिल पा रहा है। यहां का युवा आज पलायन करने के लिए मजबूर हो गया है।

उन्होंने कहा कि केदार घाटी में एक सुविधा संपन्न चिकित्सालय ना होने से प्रतिवर्ष दर्जनों की संख्या में मरीज मृत्यु हो जाती है। कार्यक्रम के दौरान सामाजिक कार्यकर्ता अतुल चौहान ने कहा कि त्रिभुवन पूरी ऊर्जा और संवेग के साथ केदारघाटी के गांव- गांव भ्रमण कर लोगों की समस्याओं का निराकरण कर रहे हैं। उससे साफ संदेश है कि अब केदार घाटी की जनता पार्टियों से ऊब चुकी है। कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता विष्णुदत्त जोशी ने कहा कि केदारनाथ क्षेत्र की जनता पार्टियों से ऊब चुकी है। कांग्रेस और बीजेपी बारी-बारी से सत्तासीन होने के बाद भी यहाँ विकास कार्य शून्य हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *