DehradunUttarakhand

देहरादून: सहस्रधारा में देर रात बादल फटा, होटल और कई दुकानें भारी मलबे में समाई

देहरादून के सहस्रधारा क्षेत्र में सोमवार देर रात बादल फटने से भारी तबाही मच गई। कार्डीगाड़ बाजार में मलबा घुसने से दो से तीन बड़े होटल और सात से आठ दुकानें ध्वस्त हो गईं।

100 लोगों को सुरक्षित निकाला गया

ग्राम प्रधान राकेश जवाड़ी ने बताया कि रात करीब साढ़े 11 बजे घटना हुई। मलबे में फंसे करीब 100 लोगों को ग्रामीणों ने सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। वहीं, एक से दो लोगों के लापता होने की सूचना है, जिनकी तलाश जारी है।

राहत दल को मलबे ने रोका

आपदा कंट्रोल रूम के अनुसार, रात दो बजे एसडीआरएफ और फायर की टीम मौके के लिए रवाना हुई, लेकिन रास्ते में भारी मलबा आने के कारण वे घटनास्थल तक नहीं पहुंच पाए। लोक निर्माण विभाग की जेसीबी रास्ता साफ करने में जुटी है।

आईटी पार्क के पास खतरा, सॉन्ग नदी उफनी

आईटी पार्क के पास भी भारी मात्रा में मलबा आने से सॉन्ग नदी का जलस्तर बढ़ गया। पुलिस ने नदी किनारे रह रहे लोगों को सतर्क करते हुए सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है।

मसूरी में हादसा, एक मजदूर की मौत

मसूरी के झड़ीपानी क्षेत्र में बारिश से मजदूरों के कच्चे आवास पर मलबा गिर गया। इस हादसे में एक मजदूर की मौके पर मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि अन्य मजदूरों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *