Uttarakhand

UKSSSC पेपर लीक: कांग्रेस का राज्यव्यापी प्रदर्शन, सरकार और आयोग के खिलाफ फूंके जाएंगे पुतले

उत्तराखंड अधीनस्थ चयन सेवा आयोग (UKSSSC) की स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले के विरोध में प्रदेश कांग्रेस सोमवार को राज्यभर में प्रदर्शन करेगी। सभी जिला मुख्यालयों में पार्टी कार्यकर्ता सरकार और आयोग का पुतला फूंकेंगे

कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संगठन सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि यह पेपर लीक प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के साथ बड़ा धोखा है। कांग्रेस अध्यक्ष करण माहरा के निर्देश पर 22 सितंबर को यह प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। धस्माना ने सवाल उठाया कि परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों को दिए गए प्रश्न पत्र के तीन पन्ने बाहर कैसे आ गए।

सोशल मीडिया पर भी यह तीन पन्ने वायरल हुए, जिन्हें परीक्षा समाप्त होने के बाद अभ्यर्थियों ने मिलान किया। सभी में एक जैसे प्रश्न पाए गए। धस्माना ने कहा कि प्रदेश सरकार ने नकलरोधी कानून की उपलब्धि गिनाई थी, लेकिन इस मामले में सख्त कार्रवाई और जवाबदेही की जरूरत है।

उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय उपाध्यक्ष जयप्रकाश उपाध्याय ने भी इस मामले को बेरोजगारों के साथ धोखा बताया। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई और उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए, क्योंकि कुछ लोगों ने पेपर लीक कर राज्य में भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया है।

कांग्रेस पार्टी ने स्पष्ट किया कि वह पेपर लीक के विरोध में सड़कों पर उतर कर सरकार और आयोग के खिलाफ प्रदर्शन करेगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *