Uttarakhand

सीएम धामी का बड़ा बयान: युवाओं को भड़काने के लिए नकल जिहाद शुरू किया जा रहा

UKSSSC पेपरलीक के बाद प्रदेश के युवाओं में गुस्सा और असंतोष फैल गया है। इस बीच, युवा देहरादून के परेड ग्राउंड में प्रदर्शन कर रहे हैं। बेरोजगार संघ ने भी अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की, जिसमें उन्हें उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।

आज सीएम धामी ने इस मामले पर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में युवाओं को भड़काने के लिए “नकल जिहाद” शुरू किया जा रहा है। उन्होंने नकल माफियाओं और जिहादियों को चेतावनी दी कि जब तक उन्हें मिट्टी में नहीं मिलाया जाएगा, सरकार चैन से नहीं बैठेगी। सीएम ने बताया कि राज्य में नकल माफियाओं पर अंकुश लगाने के लिए सख्त नकल विरोधी कानून लागू किया गया है, जिसके तहत 25,000 पदों पर पारदर्शी भर्तियां संपन्न हुई हैं। हालांकि, कुछ लोग इसे स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं।

सीएम धामी ने कहा कि भ्रष्टाचार पर भी कड़ा प्रहार किया जा रहा है। आईएएस और पीसीएस अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि देवभूमि में कोई भी जिहादी रंग-बिरंगी चादर डालकर हमारी जमीन पर कब्ज़ा नहीं कर सकता। साथ ही, सरकार ने मदरसा बोर्ड को समाप्त करने का निर्णय लिया है, जिसका असर अगले वर्ष दिखाई देगा।

यह बयान सीएम धामी ने उत्तराखंड बीजेपी की राज्य स्तरीय संगठनात्मक कार्यशाला के उद्घाटन के दौरान दिया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य 2027 के मिशन हेट्रिक और बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करना है। इस कार्यक्रम में बीजेपी के कई वरिष्ठ नेता शामिल थे, जिनमें राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बीएल संतोष, राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत कुमार गौतम, प्रदेश सह-प्रभारी रेखा वर्मा, प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट और प्रदेश महामंत्री (संगठन) अजय भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *