Uttarakhand

रामलीला मंच पर गूंजा उत्तराखंड पेपर लीक मामला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

उत्तराखंड में हालिया पेपर लीक मामला अब आम लोगों की चर्चाओं से आगे बढ़कर रामलीला के मंच तक पहुंच गया है। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में अभिनेता संवाद के दौरान कहता है— “सुना है पटवारी का पेपर भी लीक हो गया। हकम सिंह नाम है बंधु का, मिले तो बताना।”

धामी का बयान: नकल जिहाद से छवि धूमिल

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पिछले हफ्ते इस मुद्दे पर कहा कि “नकल माफिया” ने राज्य की छवि को खराब किया है। देहरादून में बीजेपी कार्यशाला में बोलते हुए उन्होंने कोचिंग सेंटर और गिरोहों पर ‘चीटिंग जिहाद’ चलाने का आरोप लगाया।

कैसे हुआ पेपर लीक का खुलासा?

21 सितंबर की सुबह टिहरी गढ़वाल कॉलेज की प्रोफेसर सुमन को खालिद मलिक नाम के शख्स ने मैसेज भेजा। उसने कहा कि उसकी बहन का एग्जाम है और पेपर सॉल्व करने में मदद चाहिए। सुबह करीब 11:35 बजे खालिद ने उन्हें तीन पन्नों का पेपर भेजा।

सवाल आसान थे, सुमन ने तुरंत हल करके लौटा दिए। लेकिन बाद में शक होने पर उन्होंने उत्तराखंड स्टूडेंट्स स्वाभिमान मोर्चा के अध्यक्ष बॉबी पंवार को पूरी जानकारी और पेपर शेयर कर दिया। यही FIR का आधार बना।

परीक्षा के बीच मचा बवाल

रविवार को ग्रेजुएट लेवल भर्ती परीक्षा थी। आरोप है कि आधे घंटे के अंदर ही पेपर बाहर आ गया। इसके बाद छात्रों ने सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।

गिरफ्तारी और पुराना कनेक्शन

पुलिस ने इससे पहले ही दो आरोपियों—पंकज गौर और हकम सिंह—को गिरफ्तार कर लिया था। ये लोग छात्रों से पास कराने के लिए 12-15 लाख रुपये मांग रहे थे। खास बात यह है कि हकम सिंह 2021 में भी एक भर्ती परीक्षा पेपर लीक का मास्टरमाइंड रह चुका है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *