Uttarakhand

पिथौरागढ़-मुनस्यारी और हल्द्वानी-अल्मोड़ा के बीच हेली सेवा की शुरुआत

उत्तराखंड में हवाई कनेक्टिविटी को नई उड़ान मिलने जा रही है। उड़ान योजना के तहत हैरिटेज एविएशन एक अक्तूबर से पिथौरागढ़ से मुनस्यारी और हल्द्वानी से अल्मोड़ा के लिए हेली सेवा शुरू करने जा रहा है। डीजीसीए से अनुमति मिलने के बाद सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

यूकाडा के सीईओ आशीष चौहान ने बताया कि सरकार का लक्ष्य पर्वतीय क्षेत्रों को तेज और सुलभ यातायात सुविधा उपलब्ध कराना है। नई सेवा के लिए प्रति यात्री किराया 2500 रुपये तय किया गया है।

नए शेड्यूल के अनुसार, हल्द्वानी से अल्मोड़ा के लिए हेलिकॉप्टर सुबह 11:50 बजे उड़ान भरेगा, जबकि पिथौरागढ़ से मुनस्यारी के लिए 10:30 बजे टेक ऑफ होगा। इस सेवा से न सिर्फ स्थानीय लोगों की आवाजाही आसान होगी बल्कि पर्यटन को भी नई दिशा मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *