Uttarakhand

UKSSSC परीक्षा स्थगित: 5 अक्टूबर का एग्जाम टला, 12 अक्टूबर पर भी संकट

एक दिन पहले तक पूरी पारदर्शिता और तैयारी का दावा करने वाले उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने बुधवार शाम 5 अक्तूबर को होने वाली सहकारी निरीक्षक वर्ग-2 और सहायक विकास अधिकारी सहकारिता की परीक्षा स्थगित कर दी।

आयोग ने इसका कारण अभ्यर्थियों की मांग और अधूरी तैयारियों को बताया। पेपर लीक प्रकरण के बाद पहले ही विवादों में घिरे आयोग ने दावा किया था कि परीक्षाएँ सुचारू होंगी। यहां तक कि मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक भी हो चुकी थी।

लेकिन अचानक निर्णय से अभ्यर्थी हैरान रह गए। आयोग के सचिव डॉ. शिव कुमार बरनवाल ने कहा कि अभ्यर्थियों के सुझाव और आयोग स्तर की पुख्ता तैयारियों के चलते यह कदम उठाया गया है। 12 अक्तूबर की परीक्षाओं को लेकर संशय बरकरार है, जिस पर बाद में स्थिति स्पष्ट होगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *