DehradunUttarakhand

ऋषिकेश में टल गया “राज रघुवंशी” जैसा हत्याकांड! पत्नी-प्रेमी ने रचा था साजिश का खेल

ऋषिकेश के तपोवन क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। गुरुग्राम के सॉफ्टवेयर इंजीनियर शुभम चौधरी की नवविवाहित पत्नी अपने प्रेमी के साथ होटल के कमरे में आपत्तिजनक हालत में पकड़ी गई। खास बात यह रही कि पत्नी को खुद उसका पति पुलिस के साथ पकड़वाने पहुंचा था।

दरअसल, शुभम की शादी कुछ महीने पहले ही हुई थी, लेकिन शादी के कुछ दिन बाद ही उसकी पत्नी के व्यवहार में अचानक बदलाव आने लगा। वह न केवल बातों में दूरी बनाने लगी, बल्कि किसी भी तरह का वैवाहिक संबंध भी करने से मना करने लगी।

शुभम को तब बड़ा झटका लगा जब उसने देखा कि उसकी पत्नी ने ऑनलाइन कंडोम के साथ हथौड़ा भी ऑर्डर किया है। तभी से उसे शक हो गया कि कहीं उसकी पत्नी उसे नुकसान पहुंचाने की साजिश तो नहीं रच रही। खुद की सुरक्षा के लिए शुभम ने एक निजी जासूस को उसकी गतिविधियों पर नज़र रखने को कहा।

कुछ ही दिनों बाद जासूसी एजेंसी ने खुलासा किया कि महिला अपने प्रेमी के साथ ऋषिकेश के तपोवन स्थित एक होटल के कमरे (नंबर 202) में ठहरी हुई है। शुभम ने तुरंत पुलिस को साथ लेकर वहां पहुंचा, जहां उसकी पत्नी प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ी गई।

हैरानी की बात यह रही कि महिला को इस सब पर कोई पछतावा नहीं था। उसने पुलिस के सामने ही कहा कि वह अब अपने प्रेमी के साथ रहना चाहती है। पुलिस ने किसी की गिरफ्तारी नहीं की और महिला अपने प्रेमी के साथ चली गई। वहीं, शुभम ने मौके पर ही अपनी शादी तोड़ने का फैसला ले लिया।

यह मामला न सिर्फ वैवाहिक धोखे का उदाहरण है, बल्कि यह भी दिखाता है कि रिश्तों में धोखे और अपराध की सोच किस हद तक बढ़ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *