HaridwarUttarakhand

हरिद्वार: उर्मिला सनावर ने पूर्व विधायक सुरेश राठौर पर फिर लगाए गंभीर आरोप, चार दिन में कार्रवाई न होने पर आत्मदाह की चेतावनी

हरिद्वार ज्वालापुर के पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौर एक बार फिर विवादों में हैं। खुद को उनकी पत्नी बताने वाली उर्मिला सनावर ने सोशल मीडिया पर एक नया वीडियो जारी किया है, जिसमें उन्होंने पूर्व विधायक पर यौन exploitation का आरोप लगाया है। वीडियो के वायरल होते ही मामला तूल पकड़ गया है।

वीडियो में उर्मिला भावुक होकर कहती हैं कि उन्हें अब तक कोई न्याय नहीं मिला है और यदि अगले चार दिन में कार्रवाई नहीं होती तो वह भाजपा प्रदेश कार्यालय के बाहर आत्मदाह कर लेंगी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भी मदद की अपील की है।

“4 साल से शोषण झेल रही हूं” — उर्मिला का आरोप

उर्मिला का कहना है कि पिछले चार सालों से सुरेश राठौर उनके साथ शारीरिक और मानसिक शोषण कर रहे हैं। उनका आरोप है कि पूर्व विधायक की पत्नी और बेटी भी उन्हें धमकाते और ब्लैकमेल करते हैं।
उनके अनुसार, उन्होंने इस संबंध में हरिद्वार एसएसपी को शिकायत दी थी, लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।

वीडियो में उर्मिला कहती हैं—
“15 जून को सहारनपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके खुद सुरेश राठौर ने कहा था कि उर्मिला मेरी पत्नी है। अब वह कह रहे हैं कि मेरी सिर्फ एक पत्नी रविंदर कौर है। उसने मेरी जिंदगी तबाह कर दी। औरतों को उसने खिलौना समझ रखा है।”

“भगवाधारी के भेष में भेड़िया” — उर्मिला की तीखी टिप्पणी

उर्मिला ने पूर्व विधायक पर समाज में छवि के विपरीत व्यवहार का आरोप लगाते हुए कहा कि वह खुद को भगवाधारी बताते हैं, जबकि वास्तविकता इसके उलट है। उनका दावा है कि न्याय के लिए वह दो साल से दर-दर भटक रही हैं लेकिन सुनवाई नहीं हो रही।

रविंदर कौर का पलटवार: “उर्मिला पहले से शादीशुदा, झूठे आरोप लगा रही है”

दूसरी ओर, सुरेश राठौर की पत्नी रविंदर कौर उनके समर्थन में सामने आई हैं। उन्होंने परिवार सहित प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि उर्मिला पहले से शादीशुदा है और अपने पति से उसका तलाक तक नहीं हुआ है।

रविंदर कौर ने आरोप लगाया कि उर्मिला कई मामलों में आरोपी है और बिना आधार उनके पति का नाम बदनाम कर रही है। उन्होंने पूरी घटना को सोची-समझी साजिश बताया।