देहरादून: विवादित पोस्ट से भड़के लोग, पुलिस ने किया नियंत्रण के लिए लाठीचार्ज
देहरादून में सोशल मीडिया पर पैगंबर मोहम्मद के लिए आपत्तिजनक कमेंट करने वाले एक युवक की टिप्पणी को लेकर मुस्लिम समुदाय में आक्रोश भड़क गया। बीते सोमवार की शाम करीब 300 लोग बाजार चौकी क्षेत्र में जमा होकर युवक के खिलाफ कार्यवाही की मांग करने लगे।
भीड़ के बढ़ते दबाव और जाम की स्थिति को देखते हुए पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा। पुलिस ने आरोपी युवक गुलशन को हिरासत में लिया और आपत्तिजनक टिप्पणी सोशल मीडिया से हटवाया।
हालांकि, कुछ लोग सड़क छोड़ने को तैयार नहीं थे। स्थिति नियंत्रण से बाहर जाने पर पुलिस ने हल्के बल का प्रयोग कर लाठीचार्ज किया और यातायात बहाल किया।
पुलिस ने कहा कि सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने या अराजकता फैलाने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
