अंतर्राष्ट्रीय

बिहार की सत्ता में बदलाव, सम्राट चौधरी संभालेंगे कमान…बीजेपी ने विधायक दल का नेता चुना

भाजपा पहली बार बिहार में अपना सीएम बनाने जा रही है। सम्राट चौधरी बिहार के नए मुख्यमंत्री होंगे। उन्हें ​बीजेपी विधायक दल का नेता चुना गया है.

पटना में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में हुई बीजेपी विधानमंडल की बैठक में विजय सिन्हा, मंगल पांडे और दिलीप जायसवाल ने भाजपा विधायक दल के नेता के रूप में सम्राट चौधरी के नाम का प्रस्ताव रखा. सम्राट चौधरी थोड़ी देर में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) सैयद अता हसनैन से मुलाकात करेंगे और सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे.